फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने आवेदन पत्रों को किया दोबारा डिजाइन, फ्री में कर सकेंगे डाउनलोड

Tue, 26 Nov 2019 11:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) से जुड़े किसी भी काम के लिए अब आवेदन पत्र ऑनलाइन फ्री में डाउनलोड किए जा सकते हैं। सीएचबी ने अपने सभी आवेदन पत्रों के प्रारूप को आसान करने के मकसद से दोबारा डिजाइन किया है और इन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन


इस संबंधी हाउसिंग बोर्ड के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि किसी भी सर्विस के लिए कई पेजों के आवेदन फॉर्म होने की वजह से लोगों को इन्हें भरने में समस्या आ रही थी। इन्हें भरवाने के लिए लोगों को किसी न किसी की मदद लेनी पड़ती थी। इसके अलावा कईयों के लिए आवेदन पत्र ही नहीं थे।

इन सभी समस्याओं को देखते हुए सीएचबी ने अब ज्यादातर आवेदन पत्रों को आसान कर दिया है। इससे सीएचबी की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता भी आएगी। इन्हें खरीदने के लिए भी अब लोगों को सीएचबी के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सभी आवेदन पत्रों को सीएचबी की वेबसाइट से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


मौजूदा स्टेशनरी की बर्बादी से बचने और लोगों की सुविधा के लिए सीएचबी ने यह फैसला लिया है कि 31 दिसंबर तक पुराने आवेदन प्रारूप भी स्वीकार किए जाएंगे। हालांकि 1 जनवरी, 2020 से आवेदन केवल नए प्रारूपों में ही स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

अब यह फॉर्म मिलेंगे ऑनलाइन

1. अलॉटी के निधन के मामले में संपत्ति के ट्रांसफर के लिए आवेदन
2. बिना पंजीकृत वसीयत के आधार पर संपत्ति के ट्रांसफर के लिए आवेदन
3. पंजीकृत वसीयत के आधार पर ट्रांसफर संपत्ति के लिए आवेदन
4. लीज राइट्स के ट्रांसफर डीड के लिए एनओसी
5. लीज होल्ड संपत्ति के ट्रांसफर के लिए आवेदन
6. सेल डीड, गिफ्ट डीड और ट्रांसफर डीड के जरिये फ्री-होल्ड संपत्ति के ट्रांसफर के लिए आवेदन
7. संपत्ति के बंधक की अनुमति
8. लीज-होल्ड से फ्री-होल्ड संपत्ति के ट्रांसफर के लिए आवेदन
9. फ्री होल्ड प्रॉपर्टी के कन्वेक्शन डीड का निष्पादन
10. भुगतान को अंतिम रूप देने के लिए आवेदन
11. नो ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन
12. एकमुश्त भुगतान प्रमाणपत्र जारी करने के लिए आवेदन
13. इंट्रेस्ट कंपोनेंट सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आवेदन
14. डुप्लीकेट अलॉटमेंट लेटर/ट्रांसफर लेटर/पोजिशन स्लिप/ नो ड्यूज सर्टिफिकेट आदि जारी करने के लिए आवेदन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें