फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गृहिणियों को मिलेगी घरेलू गैस सिलेंडर से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। अगले साल से शहरी क्षेत्र के कुछ सेक्टरों को घरेलू गैस सिलेंडर से मुक्ति मिल जाएगी। लोगों को घरों में ही पाइप के जरिये गैस उपलब्ध होगी। इसकी कवायद इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड ने शुरू कर दी है। महज 15 दिनों के भारत गैस पाइप लाइन के मेन नेटवर्क का अधूरा काम शुरू कर दिया जाएगा।
इनमें औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 सहित सेक्टर-14, 15, 16, 17 व 18 के डिवाइडिंग रोड का एरिया शामिल हैं। जहां गैस सप्लाई के लिए मुख्य लाइन बिछाया जाना है। यह लाइन डोमेस्टिक और कॉमर्शियल व सीएनजी पंप के लिए मुख्य लाइन के रूप में काम करेगा। इसे पूरा करने में करीब तीन से चार माह का समय लगेगा। इसके बाद कंपनी पहले चरण लोगों के घरों तक गैस पहुंचाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र और सेक्टर-14 में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करेगा। जिनमें सेक्टर-12 और 12ए के सेक्टर शामिल होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि गैस परियोजना की मुख्य पाइप लाइन हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से सेक्टर-16 होकर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 बिछाया जाना है। वहीं 2.3 किलोमीटर पाइप लाइन के मुख्य लाइन का काम पंचकूला सिंहद्वार से ओल्ड पंचकूला रोड तक करीब 2.3 किलोमीटर तक पूरा कर लिया गया है। यहां सूरज थिएटर के पास सीएनजी स्टेशन भी बनाया गया है।

यह है मामला
हाउसिंग बोर्ड से औद्योगिक क्षेत्र तक करीब 10.5 किलोमीटर का पाइप लाइन बिछाया जाना था। इसमें करीब पांच किलोमीटर का काम कंपनी ने पूरा कर लिया है। इस परियोजना की शुरुआत 14 अप्रैल 2021 को सेक्टर-15 के सब्जी मंडी मैदान से हुई थी। इस प्रोजेक्ट का काम 30 सितंबर 2021 तक पूरा करना था, लेकिन प्रोजेक्ट समय पर रफ्तार नहीं पकड़ पाई। कुछ तकनीकी कारणों के चलते प्रोजेक्ट अधर में लटक गया।

दो नए सीएनजी स्टेशन भी खुलेंगे
शहर में करीब 1000 सीएनजी ऑटो दौड़ रहे हैं। अभी उन्हें सीएनजी पंचकूला की सुविधा एमडीसी और सेक्टर-1 सूरज थिएटर के पास सीएनजी स्टेशन की सुविधा मिल रही है। मुख्य पाइप लाइन से जुड़ा प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के बाद ऑटो चालकों को दो और सीएनजी पंपों की सुविधा मिलेगी। एक पंचकूला सेक्टर-16 पेट्रोल पंप और दूसरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन



गैस पाइप लाइन बिछाने की अनुमति इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। इनमें इनमें इंडस्टि्रयल फेस-1 और 2 सहित सेक्टर-14, 15, 16, 17 व 18 के डिवाइडिंग रोड का एरिया शामिल है। -प्रोमद कुमार, एक्सईएन नगर निगम पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें