फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चादर बेचने की आड़ में रेकी कर घर का खर्च चलाने और नशा करने के लिए करते थे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों पर हिमाचल प्रदेश और पंजाब में चोरी के छह मामले दर्ज हैं, दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। श्री चंडी माता मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी चादर बेचने की आड़ में रेकी करते थे। इसके बाद घर का खर्च चलाने और नशा करने के लिए चोरी करते थे। 11 अप्रैल को गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने सात दिन के रिमांड के दौरान यह खुलासा किया। आरोपियों की पहचान सुखा राम उर्फ बेपरवाह और गोलू बंगाला काॅलोनी कुराली जिला मोहाली निवासी के रूप में हुई है। दोनों पर पहले भी हिमाचल प्रदेश और पंजाब में चोरी के छह मामले दर्ज हैं। रिमांड खत्म होने पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान दोनों से माता के आभूषण बरामद किए गए हैं।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने सोमवार को बताया कि आरोपियों ने 10 जनवरी की रात को चंडी माता मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सुखा राम मंदिर के अंदर था, जबकि गोलू बाहर था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी सुखा राम दिखाई दे रहा था। आरोपियों ने 22 दिसंबर 2023 को सोलन स्थित मंदिर में भी चोरी की थी। दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। उन्होंने बताया कि इस वारदात में संलिप्त अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जेवर किए थे चोरी
आरोपियों ने 10 जनवरी की देर रात करीब एक बजे चंडी माता मंदिर के गर्भ गृह में घुसकर माता के आभूषण, चार दान पात्र, सोने का मुकुट, हार, टीका, झुमके, माता की प्रतिमा, माता के आभूषण (सोने की आंख, नथ, बिंदी, मुकुट और गोल्ड पतरा), चांदी की ज्योत और दान पात्रों से करीब पांच लाख रुपये की राशि चोरी की थी। चोरी की वारदात मंदिर मेंं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें