फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्कूलों में रोज लागू होगी हाउस प्रणाली, बीईओ रायपुररानी ने जारी किए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। स्कूल में बच्ची के साथ हुई घटना के बाद शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। बीईओ रायपुररानी ने ब्लॉक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को प्रतिदिन हाउस प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार, सुरक्षा में लापरवाही मिलने पर स्कूल मुखिया जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

हाउस प्रणाली के तहत विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर प्रत्येक हाउस की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी जाएगी। इसके अलावा सुबह पहले पीरियड में सभी बच्चों के स्कूल बैग चेक किए जाएंगे। स्कूल लगने के बाद मुख्य गेट पर ताला रहेगा और चौकीदार या ग्रुप-डी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।
छुट्टी के समय कक्षा अध्यापक सभी बच्चों के बाहर निकलने के बाद ही कक्षा छोड़ेंगे। ताला लगाने वाला कर्मचारी सभी कमरों की जांच करेगा। पीटीआई, डीपीई और खाली पीरियड वाले शिक्षकों को परिसर में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रति डीईओ, डीईईओ और डीपीसी पंचकूला को भी भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें