संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। माई भागो गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही पंजाब इंटर पॉलिटेक्निक खेलों में वीरवार को मेजबान कॉलेज की टीम का दबदबा रहा।
दूसरे दिन नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन कर्मजीत सिंह रिंटू ने खेलों का उद्घाटन किया। प्रिंसिपल परमबीर सिंह मत्तेवाल ने बताया कि हैंडबॉल लड़कियों के मुकाबले में माई भागो कॉलेज ने जीएनई लुधियाना की टीम को हराकर गोल्ड पदक जीता। हैंडबॉल लड़कों की प्रतियोगिता में जीएनडीपी लुधियाना ने एसबीके लुधियाना को हराकर गोल्ड पदक जीता।
बाॅलीबॉल लड़कियों में माई भागो कॉलेज ने लगातार पांचवीं बार जीता। इस मौके पर मनदीप सिंह बेदी, तरमिंदर सिंह, जसमीत सिंह, राजनदीप कौर, राज कुमार, सुखदेव सिंह, संदीप कौर, जसमिंदरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरपिंदर कौर, रवि कुमार, राजवंत कौर मौजूद थे।