फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोशाला के बकाया सेस और रुके विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Fri, 31 Oct 2025 12:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हलवारा। नगर सुधार परिषद का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को अध्यक्ष अवतार सिंह की अगुवाई में नगर काउंसिल के नए कार्यकारी अधिकारी हरनरिंदर सिंह शेरगिल से मिला। प्रतिनिधिमंडल में संघर्षशील समिति के नेता सरपंच बलजिंदर सिंह, ग्रामीण मजदूर संघ (मशाल) के मदन सिंह और डिस्पोजल रोड गोशाला के नवीन गोयल शामिल थे। इस दौरान गोशाला के बकाया सेस और रुके हुए विकास कार्यों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि डिस्पोजल रोड पर महीनों से कूड़ा न उठाए जाने के कारण वहां कूड़े के पहाड़ खड़े हो चुके हैं। वहां पर चार स्कूल, चार धार्मिक स्थल, एक गोशाला, कई रिहायशी कॉलोनियां और मजदूर बस्तियां हैं।
विज्ञापन

दुर्गन्ध और गंदगी के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। वहां रहने वाले मजबूरी वश पलायन करने को मजबूर हैं। नगर परिषद से मांग की गई है कि इन कूड़े के ढेरों को स्थायी रूप से हटाया जाए जिससे आसपास के धार्मिक स्थलों और स्कूलों का माहौल दूषित न हो। ईओ हरनरिंदर सिंह ने इस राशि का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें