फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़ की तर्ज पर होगा बागवानी वेस्ट का निस्तारण, औद्योगिक क्षेत्र में लगेगा प्लांट

विज्ञापन
 वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते महापाैर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक हुई। महापौर कुलभूषण गोयल ने बताया कि लगभग 28 करोड़ से पंचकूला में होने वाले विकास कार्यों के की मंजूरी दी गई है। इसके तहत चंडीगढ़ की तर्ज पर बागवानी वेस्ट के निस्तारण के लिए औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में प्लांट लगाने की तैयारी है। इससे बागवानी वेस्ट की समस्या से निजात मिल सकेगी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने पंचकूला में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन, सेग्रिगेशन और ट्रांसपोर्टेशन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस बजट में से 11 करोड़ रुपये डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन, सेग्रीगेशन और ट्रांसपोर्टेशन पर खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर अलाॅट कर दिया गया है। कुलभूषण गोयल ने बताया कि टेंडर को यूएलबी से परमिशन मिलने के बाद ही लगाया गया था, जिसे वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में भी मंजूरी प्रदान कर दी गई। कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर के बागवानी वेस्ट का चंडीगढ़ की तर्ज पर निस्तारण के लिए भी टेंडर को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

इसके तहत अधिशासी अभियंता नंबर एक ने प्रस्ताव रखा कि औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में बागवानी वेस्ट के निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट पर 2 करोड़ 43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र में इस प्लांट से कूड़े का सही तरीके से निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें