फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान : पिंजौर के चार गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण होने पर सरपंच और डॉक्टर सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव खोई, बगारनी, डखरोग और नूर गांव में सौ प्रतिशत टीकाकरण होने पर सीएमओ पंचकूला ने ग्रामीणों में लड्डू वितरित कर सरपंच को सम्मानित किया। मेडिकल ऑफिसर डाक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि पिंजौर दून क्षेत्र के दूरवर्ती चारों गांवों में 100 प्रतिशत ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन

इन चारों गांवों के पूरी तरह वैक्सीनेट होने पर सीमओ डॉक्टर मुक्ता कुमार सहित डीआईओ मीनू साशन, एमओ राजीव भारद्वाज पीएचसी पिंजौर टीम सहित गांव पहुंचे। इस दौरान सीएमओ मुक्ता कुमार ने सरपंच चरणजीत को सम्मानित किया। इसके अलावा सीएमओ ने आशा, आंगनबाड़ी वर्कर, एमपीएचडब्ल्यू राहुल, डाक्टर राजीव भारद्वाज की सराहना कर उन्हें सर्टिफिकेट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें