फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप की आरोपी को प्रेसवार्ता से रोका: हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और गायक पर लगाए आरोप, बेल पर है बाहर

Mon, 31 Mar 2025 08:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

महिला पर हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म करने के आरोप में ब्लैकमेल करने का आरोप है। 
विज्ञापन
महिला को प्रेसवार्ता से रोकती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में वकील के साथ एक होटल में पहुंची हनीट्रैप की आरोपी महिला को प्रेसवार्ता करने से पुलिस ने रोक दिया। महिला पर हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर दुष्कर्म करने के आरोप में ब्लैकमेल करने का आरोप है। 
विज्ञापन


इस बारे में पुलिस को जैसे ही इसकी भनक लगी तो वह अधिकारी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी ने माैके पर पहुंचकर महिला से कहा कि आपको प्रेसवार्ता करने की परमिशन नहीं है। प्रेसवार्ता करने आई युवती पर रॉकी मित्तल ने हनीट्रैप का केस दर्ज कराया है। युवती अभी जमानत पर है। बातचीत के बाद वहां से पुलिस और युवती दोनों होटल से बाहर चले गए। 

बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कसौली कोर्ट ने खारिज कर दिया था। पुलिस ने सबूत न मिलने पर कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। युवती ने सोलन कोर्ट में इस मामले को चैलेंज किया है।

बड़ाैली ने नाैकरी और राॅकी ने गाने में रोल देने का लालच दिया

होटल से बाहर आकर युवती ने कहा कि वह बड़ौली दुष्कर्म केस की पीड़िता है। अपनी दोस्त के साथ अपने बॉस अमित बिंदल के साथ कसौली गई थी। वहां वह एक होटल में रुके थे। शाम करीब 6-7 बजे होटल के गार्डन में घूम रहे थे। वहां उनकी मुलाकात सिंगर रॉकी मित्तल और मोहन लाल बड़ौली से हुई। वह उन्हें नहीं जानती थी लेकिन उसकी दोस्त सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है, इसलिए उसने रॉकी मित्तल को पहचान लिया। वहीं से बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान बड़ौली ने कहा कि वह नेता और मंत्री है। फिर उन्होंने कहा कि हम कमरे में बैठकर बात कर सकते हैं, और हम कमरे में चले गए। कमरे में उन्होंने ड्रिंक ऑफर की और हमने पी ली। इसके बाद उन्होंने मुझसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने उन्हें मना किया। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने डराया और धमकाया कि वो उसे जान से मार देंगे। इसके बाद उन्होंने लालच भी दिया कि उनकी बहुत पहुंच है और वो उसे सरकारी नौकरी पर लगवा देंगे। युवती ने आरोप लगाया है कि रॉकी मित्तल ने कहा कि वो मुझे अपने गाने में रोल दे देंगे। मेरी दोस्त मेरे लिए लड़ी। बाद में उसने साथ छोड़ दिया।

कसौली की एफआईआर दबाव में कैंसल हुई है : एडवोकेट अमरजीत

युवती के एडवोकेट अमरजीत सिंह गुजराल ने कहा कि कसौली की एफआईआर दबाव में कैंसल हुई है। लॉ ये कहता है कि पहले इसकी जानकारी शिकायतकर्ता को देनी होती है। शिकायतकर्ता को कोई नोटिस नहीं दिया गया। इसके अलावा दबाव बनाने के लिए पंचकूला पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज करवा दी गई है, जिसमें ये (युवती) बेल पर हैं। अमरजीत ने बताया कि कसौली में कैंसल हुए मामले को सोलन सेशन कोर्ट में चैलेंज किया है। कल छुट्टी है, परसों इसमें सुनवाई के लिए डेट लगी है। दुष्कर्म केस में अकेली लड़की यदि कह देती है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है तो पर्याप्त है। इस दौरान पंचकूला पुलिस पहुंच गई और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से रोकने लगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आपको इसकी परमिशन नहीं है, आप बाहर जाकर बात करिए।

इन्हें कंडीशनल बेल मिली है : ऋषिपाल

हनीट्रैप केस की जांच कर रहे एएसआई ऋषिपाल ने बताया कि वह सेक्टर 5 में आईओ हैं। इस केस की जांच कर रहे हैं। 6 तारीख को एफआईआर होने के बाद जांच कर रहे हैं। केस में 3 की गिरफ्तारी हो चुकी है। एक अमित बिंदल और 2 युवतियां हैं। तीनों बेल पर हैं। इन्हें कंडीशनल बेल मिली है। बेल में कहा था कि 25 मार्च से पहले जांच में शामिल होना था। हमने इसके लिए बाकायदा नोटिस भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें