आप दीवाली में अपना घर लेने की योजना बना रहे हैं तो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आपके लिए एक शानदार मौका लाया है। हुडा पंचकूला के पॉश सेक्टरों के 48 रेजीडेंशियल प्रापर्टी की ई-ऑक्शन करने की योजना तैयार कर चुका है। इन रेजीडेंशियल प्रापर्टी की ई-ऑक्शन 20 अक्तूबर को की जाएगी। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर से 18 अक्तूबर तक करवा सकते हैं। हुडा द्वारा ई-ऑक्शन में रखे गए 48 प्लाट चार मरला से लेकर एक कनाल तक के हैं।
हुडा ने इसके लिए रिजर्व प्राइज तय कर दिए हैं, जिसकी घोषणा हुडा जल्द ही कर देगा। हुडा के सर्वे में पंचकूला सेक्टर-2, 4, 7 और 9 और 12 की रेजीडेंशियल प्रापर्टी की लिस्ट तैयार की गई है, जिनकी ई-ऑक्शन की जाएगी। इसमें कुल 48 रेजीडेंशियल प्रापर्टी हैं। हुडा ने कामर्शियल प्रापर्टी में मिली शानदार सफलता के बाद रेजीडेंशियल प्रापर्टी की ई-ऑक्शन की तैयारी की है। हुडा के एक अधिकारी ने कहा कि रेजीडेंशियल प्रापर्टी की ई-ऑक्शन के पहले इच्छुक लोगों के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिसमें हुडा के अधिकारी बताएंगे कि किस प्रकार से ई-ऑक्शन में प्रतिभागिता करनी है। हुडा की यह ई-ऑक्शन हुडा की ई प्रोक्योरमेंट साइट के माध्यम से की जाएगी।
सेक्टर साइज प्रापर्टी आस्टिस कोटा
सेक्टर-2 14 मरला 9 प्रापर्टी 2
सेक्टर-2 10 मरला 3 प्रापर्टी 0
सेक्टर-2 एक कनाल 2 प्रापर्टी 0
सेक्टर-4 एक कनाल 4 प्रापर्टी 1
सेक्टर-4 छह मरला 2 प्रापर्टी 0
सेक्टर-4 दस मरला 5 प्रापर्टी 0
सेक्टर-7 एक कनाल 1 प्रापर्टी 0
सेक्टर-9 छह मरला 1 प्रापर्टी 0
सेक्टर-12 14 मरला 11 प्रापर्टी 2
सेक्टर-12 10 मरला 2 प्रापर्टी 0
सेक्टर-12 4 मरला 3 प्रापर्टी 0
कोट्स
पंचकूला में हमने रेजीडेंशियल प्रापर्टी का सर्वे करवाया था और उसके आधार पर लिस्ट तैयार की है। कामर्शियल प्रापर्टी के बाद हमारी तैयारी रेजीडेंशियल प्रापर्टी की ई-ऑक्शन की है। यह ई-ऑक्शन अक्तूबर मेें होगी।
हरदीप सिंह, हुडा प्रशासक पंचकूला