फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार को मारी टक्कर, कारण पूछने पर बियर की बोतलों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-9 की पार्किंग में खड़ी गाड़ी को टक्कर मारने का कारण पूछने पर बियर की बोतल मारकर दो लोगों को घायल करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, खरड़ निवासी गुरप्रीत सिंह ने शिकायत में बताया कि वे 3 मार्च को अपने दोस्त परविंदर के साथ रात करीब ढाई बजे खाना खाने के लिए सेक्टर-9 स्थित केएफसी पहुंचे थे। दोनों बाहर अपनी फार्च्यूनर गाड़ी मेंं बैठकर खाना खा रहे थे। थोड़ी देर बाद एक वरना गाड़ी उनके गाड़ी के आगे खड़ी हुई। कार चालक ने अचानक तेजी से गाड़ी बैक कर उनकी गाड़ी में जोर से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अपने दोस्त के साथ गाड़ी से बाहर आया और कार चालक से ऐसा करने के बारे में पूछा। इसके बाद गाड़ी से करीब चार लोग उतरे उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसके बाद आरोपियों ने दोनों पर बियर की बोतलों से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उनमें से एक लड़के ने पिस्तौल दिखाई और जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुुंचाया गया। अब शिकायतकर्ता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें