फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छक्का लगाओ...नशा भगाओ... थीम पर पंचकूला में गली क्रिकेट 23 अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। छक्का लगाओ-नशा भगाओ, नशा मुक्त पंचकूला- खेल युक्त पंचकूला... थीम के साथ 23 से 30 अक्तूबर तक गली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सेक्टर-1 में आयोजित कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी गली क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और समाज में नशा मुक्ति का संदेश देना है। टूर्नामेंट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला की ओर से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। इसमें कुल 200 टीमें भाग लेंगी। सभी मैच 10-10 ओवर के होंगे और नॉक आउट पैटर्न पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 8 जोन बनाए गए हैं। इनके नाम डॉ. हेडगेवार जोन, स्वामी विवेकानंद जोन, डॉ. भीमराव अंबेडकर जोन, लाला लाजपत राय जोन, शहीद भगत सिंह जोन, छत्रपति शिवाजी जोन, महाराणा प्रताप जोन और सुभाष चंद्र बोस जोन हैं। प्रत्येक जोन में 25 टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट जिले के 5 अलग-अलग क्रिकेट मैदानों पर खेला जाएगा। उद्घाटन एवं समापन समारोह ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। प्रत्येक खिलाड़ी के लिए पंचकूला जिले का निवासी होना एवं आधार कार्ड एवं परिवार पहचान पत्र या राशन कार्ड में नाम होना अनिवार्य रहेगा। सभी खिलाड़ी रंगीन टी-शर्ट में खेलेंगे जो आयोजन समिति की ओर से निशुल्क प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रधान डीपी सोनी, युवराज कौशिक, अमरजीत कुमार, निपूण गर्ग, जितेन्द्र महाजन, डीपी सिंघल, डीके राणा, अशोक शर्मा व गौतम राणा सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विजेता टीम को मिलेगा चमचमाती ट्राॅफी के साथ एक लाख का इनाम
ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और चमचमाती ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार और रनिंग ट्रॉफी प्रदान कि जाएगी। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर, क्षेत्र रक्षक, विकेट कीपर, मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को भी 5100 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। टीम पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। पंजीकरण शुल्क 600 रुपये प्रति टीम होगा। टीम पंजीकरण मकान नंबर- 94 सेक्टर-17 एवं अजूरे रेस्टोरेंट सेक्टर-5 (निर्झर वाटिका) में सुबह 10.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें