पंचकूला। सेक्टर-25 में करवा चौथ महोत्सव का आयोजन हुआ। महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में 25 महिलाओं ने भाग लिया। कथा का आयोजन शाम 4 से 4:30 बजे तक किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की महिला नेता पुष्पा सिंहरोहा मुख्य अतिथि थीं। कथा के बाद संगीत, नृत्य, खेल जैसी प्रतियोगिता की गई। खेल प्रतियोगिता में करवा चौथ से संबंधित सवाल पूछे गए व सही जवाब देने वाले को उपहार भी दिए गए। महिला भाजपा नेता पुष्पा सिंहरोहा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट करना व अपनी संस्कृति को जीवित रखने की प्रेरणा देना है। इस अवसर पर स्विता, सलोनी, पूजा, गीता, अनीता व अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाद