संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में सोमवार को आयोजित स्टेट लेवल सीएम कप महिला वर्ग बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में हिसार ने फरीदाबाद को हराया। दूसरे स्थान पर फरीदाबाद की टीम रही। तीसरे स्थान पर कैथल और सोनीपत की टीमें संयुक्त रूप से रहीं। पुरुष फाइनल मुकाबले में रोहतक ने हिसार को हराया। हिसार की टीम दूसरे जबकि कैथल और फरीदाबाद की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। खो-खो महिला वर्ग में अंबाला जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रोहतक जोन ने दूसरा और हिसार व गुरुग्राम ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में रोहतक जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंबाला ने दूसरा और हिसार और गुरुग्राम जोन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान पर आने वाली टीमों को दो लाख रुपये दूसरे स्थान पर आने वाली टीमों को डेढ़ लाख रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाली दोनों टीमों को पचास-पचास हजार रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया गया।