फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर में एक मकान से 56 अवैध गैस सिलिंडर बरामद, पुलिस ने मामला किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। डिटेक्टिव स्टॉफ ने रिहायशी मकान में अवैध रूप से भंडारण किए गैस के 56 सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियमन के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नसीब सिंह उर्फ जिंदर निवासी गांव शाहपुर द्वारा अपने मकान में गैस सिलिंडरों का अवैध रूप से भंडारण करने की जानकारी मिली थी। आरोपी घर से ही लोगों को गैस बेचता था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास इंडेन के सिलिंडरों की सप्लाई करने के लिए चंडीगढ़ से गाड़ी पहुंच रही है। सूचना के आधार पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के सामने खड़ी गाड़ी की जांच की। जांच के दौरान गाड़ी से 43 इंडेन गैस के खाली सिलेंडर बरामद हुए। नसीब सिंह उर्फ जिंदर के मकान के अंदर बने कमरों की जांच की गई तो अंदर रखे 13 सिलिंडर बरामद हुए। इसमें से दो सिलिंडरों में गैस भरा हुआ था, जबकि 11 सिलेंडर खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गैस सिलिंडर भंडारण करने का कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने गाड़ी में रखे सिलिंडर सहित कुल 56 सिलेंडर बरामद किए। पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक सूरज निवासी पिपलीवाला टाउन मनीमाजरा चंडीगढ़, नसीब सिंह निवासी शाहपुर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियमन की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें