फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्राइसिटी में पहुंचा हिमाचल का सियासी ड्रामा, पंचकूला में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए क्रॉस वोटिंग के बाद पैदा हुए सियासी भूचाल के बाद छह बागी समेत नौ विधायकों ने पंचकूला में डेरा डाला है। हिमाचल का सियासी ड्रामा ट्राइसिटी पहुंचने के बाद विधायकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया। तीन घंटे तक विधायकों को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बंद रखा गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस को लोगों के लिए बंद कर दिया गया। मीडिया में सुगबुगाहट शुरू होते ही प्रशासन ने सभी विधायकों को रात आठ बजे पंचकूला सेक्टर-3 के होटल हॉलीडे इन में शिफ्ट कर दिया गया।
इसके साथ ही होटल के मुख्य द्वार को बंद कर सुरक्षा बढ़ दी गई। इससे पहले सभी को हरियाणा पुलिस और सीआरपीएफ के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा में पीडब्ल्यूडी लाया गया। पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हिमाचल के नौ विधायकों को हरियाणा के सीएम के पब्लिसिटी एडवाइजर तरूण भंडारी पांच बजे लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विधायकों को रखा गया तीन घंटे रेस्ट हाउस में
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के चुनाव में छह कांग्रेस और तीन निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इसमें क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेसी विधायक सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो, बड़सर से आईडी लखनपाल, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर और गगरेट से चैतन्य शर्मा शामिल हैं। ये सभी वोटिंग से पहले सुबह एक ही गाड़ी में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा के बाहर गाड़ी से उतरते ही भाजपा विधायक बिक्रम ठाकुर और राकेश जम्वाल इनसे मिले थे। तीन निर्दलीय विधायकों हमीरपुर के आशीष शर्मा, देहरा के होशियार सिंह और नालागढ़ के केएल ठाकुर ने भी भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन को वोट दिया। इन सभी को शाम 5 बजे पुलिस और सीआरपीएफ की सुरक्षा में लाया गया। विधायकों के होटल में रुकने के बाद देर रात तक विधायकों की जानकारी पक्ष और विपक्ष के नेता जुटाते रहे। इस दौरान सभी पार्टी के खेमों में विधायकों की क्रॉस वोटिंग चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान होटल में शिफ्ट किए जाने के बाद अब हिमाचल में सरकार बदलने की चर्चा जोरों पर चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें