फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के बस चालक को 25 साल की कैद: चार साल की मासूम के साथ की थी दरिंदगी, पंचकूला कोर्ट ने सुनाया फैसला

Wed, 07 Jan 2026 09:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

पंचकूला की अदालत ने हिमाचल निवासी स्कूल बस चालक 25 साल की कैद की सजा सुनाई है। दोषी चालक ने चार साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की थी।  
विज्ञापन
अदालत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2020 में पंचकूला के पिंजौर क्षेत्र में घटित संवेदनशील और झकझोर देने वाले मामले में पंचकूला की पोक्सो अदालत ने बच्ची से दुष्कर्म के दोषी बस चालक को कड़ी सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को 25 वर्ष के कारावास की सजा दी है और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न अदा करने की स्थिति में उसे छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन


यह मामला फरवरी 2020 का है जब पिंजौर की एक कॉलोनी में रहने वाली चार वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल बस में दुष्कर्म किया। दोषी जिला सोलन निवासी निरंजन उर्फ हनी उस समय स्कूल बस का चालक था।

जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी मौसी के साथ स्कूल जाती थी। 14 फरवरी को सुबह करीब 7:45 बजे बच्ची को बस में स्कूल भेजा गया। दोपहर में बच्ची को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ और उसने मौसी को बताया कि बस चालक ने उसके साथ गलत हरकत की है। परिजन तुरंत बच्ची को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


मौसी की शिकायत पर पंचकूला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। जांच और सुनवाई के दौरान अदालत में पेश किए गए मेडिकल साक्ष्य, बच्ची के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया गया। डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटार्नी एडवोकेट सुखविंदर कौर ने अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें