फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में अवैध खनन पर मोहाली, रोपड़, पठानकोट और होशियारपुर में सबसे अधिक चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में अवैध खनन के खिलाफ सरकार की तरफ से सख्त कार्रवाई की जा रही है। सूबे में अवैध खनन को लेकर मोहाली, रूपनगर, अमृतसर और होशियारपुर में सबसे अधिक चालान काटे गए हैं। साथ ही प्रदेश भर में 1660 एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। पंजाब सरकार ने एनजीटी में इस संबंध में जानकारी दी है जिसमें बताया गया है कि अवैध खनन से बाढ़ के खतरे को देखते भी सख्ती बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने पिछले चार साल के अंदर अब तक 1692 चालान काटे हैं जिसमें मोहाली में सबसे अधिक 299 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसी तरह दूसरे नंबर पर रोपड़ में 219, श्री आनंदपुर साहिब में 153, पठानकोट में 179 और होशियारपुर में 139 चालान किए गए हैं। वर्ष 2022 से लेकर 2026 के बीच में यह कार्रवाई की गई है।
विभाग की तरफ से क्रशर यूनिटों की चेकिंग की जाती है और जिनकी भी अवैध खनन में संलिप्तता सामने आती है, उसे नोटिस जारी किया जाता है और साथ ही बाद में चालान भी काटा जाता है। इसी तरह वाहनों की भी विशेष रूप से जांच की जाती है और वैध दस्तावेजों के बिना खनिजों के परिवहन और भंडारण पर उन्हें चालान जारी किए जाते हैं। ऐसे मामलों में वाहनों को जब्त भी किया जाता है।
विज्ञापन

इन जिलों में इतने चालान :
इसके अलावा बाकी जिलों में भी चालानी कार्रवाई जारी है जिसमें अमृतसर 84 चालान काटे गए हैं। इसी तरह बठिंडा और फरीदकोट में 2, फतेहगढ़ साहिब 4, फाजिल्का 35, फिरोजपुर 88, गुरदासपुर 80, जालंधर 128, कपूरथला 88, लुधियाना 2, मोगा 74, श्री मुक्तसर साहिब 15, पटियाला 30, एसबीएस नगर 37 और तरनतारन में 36 चालान किए गए हैं।
संगरूर और बरनाला जिले ऐसे हैं जहां पर चार साल में खनन को लेकर कोई चालान नहीं काटा गया है। हाल ही में सरकार पंजाब माइनर मिनरल रूल्स में संशोधन के तहत खनन स्थलों की नीलामी भी की थी जिससे सरकार को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें