फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में 18 सितंबर से 2 अक्तूबर तक हाईटेक रामलीला का मंचन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हर साल की तरह इस बार भी श्री रामलीला युवा मंच पंचकूला की ओर से एक भव्य ऐतिहासिक और अत्याधुनिक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसका मंचन 18 सितंबर से 2 अक्तूबर तक यवनिका ओपन एयर थिएटर टाउन पार्क सेक्टर-5 में किया जाएगा। इस बार की रामलीला को अब तक की सबसे शानदार और समर्पित प्रस्तुति बनाने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन

रामलीला युवा मंच की टीम का कहना है कि इस बार की हाईटेक रामलीला में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस आयोजन को यादगार बनाया जाएगा। इसका नेतृत्व मुख्य संरक्षक पंकज कपूर और वरिष्ठ सलाहकार संदीप गोयल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में मंच के सदस्य दिनरात काम में जुटे हुए हैं और हर क्षेत्र में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें