फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार चालक ने नाके पर बैरिकेड्स में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 और 21 के डिवाइडिंग रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे नाके पर लगे बैरिकेड्स में टक्कर मार दी। इस घटना में नाके पर तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे और जैसे-तैसे तेज रफ्तार कार को काबू कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया। नाके पर सेक्टर-21 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीदार सिंह, एएसआई संदीप, एसपीओ विनोद और एसपीओ सुरजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नाकाबंदी के दौरान सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार किसी अन्य वाहन को टक्कर मारकर सेक्टर-20 की ओर आ रही है, जिसमें चालक के साथ एक अन्य युवक बैठा है। सूचना के आधार पर नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक ने कार को रोकने की बजाय बैरिकेड्स की ओर मोड़ दिया। साइड सीट पर बैठे युवक ने भी चालक को गाड़ी भगाने का इशारा किया। कार चालक ने सीधे बैरिकेड में टक्कर मारी दी। आरोप है कि कार चालक नशे में धुत्त था और वह नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। कार का अगला शीशा टूटा हुआ था। पूछताछ में कार चालक की पहचान प्रवेश, शॉप नंबर- 13 नियर पीर मुछल्ला और साथ बैठे युवक की मंजीत निवासी गांव कर्मगढ़ जिला जींद के रूप में हुई। सेक्टर-5 थाना ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें