फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टीबीआरएल रेंज में आज होंगे हाई पावर ब्लास्ट, भानु-बिल्ला के लोगों को घरों में रहने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
1.5 किलोमीटर तक उछल सकते हैं बमों के टुकड़े, दो किलोमीटर क्षेत्र घोषित किया गया स्प्लिंटर डेंजर जोन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रामगढ़। टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) की रामगढ़ स्थित टेस्ट रेंज में रविवार को उच्च क्षमता वाले बमों का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के दौरान सुरक्षा को देखते हुए पंचकूला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने भानु और बिल्ला गांव के निवासियों को रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक घरों के भीतर रहने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि परीक्षण के दौरान होने वाले विस्फोट से बमों के टुकड़े करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक जा सकते हैं। वहीं, विस्फोट स्थल से लगभग दो किलोमीटर के दायरे में इनके फैलने की आशंका है। इसी को देखते हुए भानु और बिल्ला गांवों को स्प्लिंटर डेंजर जोन घोषित किया गया है और टेस्ट रेंज के आसपास दो किलोमीटर क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि यह परीक्षण देश की सैन्य क्षमता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे ट्रायल की निगरानी वायु सेना मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।
प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे परीक्षण के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और निर्धारित अवधि में घरों से बाहर न निकलें। साथ ही मवेशियों को भी खुले में न छोड़ें तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए लोगों का सहयोग आवश्यक है। निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें