फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब के सभी एंट्री पॉइंट्स पर बनेंगे विरासती गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के सभी एंट्री पॉइंट्स पर राज्य सरकार की तरफ से विरासत गेट बनाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने इसकी विधानसभा में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह इस पर काम कर रहे हैं और एक महीने में सभी औपचारिकताएं पूरी ली जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डेराबस्सी, शंभू और पटियाला के अलावा जितने भी एंट्री पॉइंट्स हैं सभी पर विरासती गेट बनाए जाएंगे। टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं। विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने यह मामले उठाया था। उन्होंने सवाल पूछा था कि हलका डेराबस्सी को गेटवे ऑफ पंजाब का दर्जा देने कोई प्रस्ताव है तो उस संबंध में जानकारी दी जानी चाहिए। इस पर मंत्री मुंडियां ने कहा कि गेटवे ऑफ पंजाब का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं है लेकिन विरासती गेट बनने से अपने आप ही यह मकसद पूरा हो जाएगा।

सरकारी स्कूलों में परिवहन सेवा का किया जाएगा विस्तार :
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को परिवहन सेवा का लाभ देने की सेवा का विस्तार किया जाएगा। इसका खर्च भी कम है। नए स्कूल बनाने में अधिक खर्च आता है जबकि अगर बच्चों को परिवहन सेवा का लाभ दे दिया जाए तो इससे बच्चे अपने घर से दूर स्कूल भी आसानी से जा सकते हैं। इससे बच्चे अपनी आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकेंगे लेकिन इसके लिए हमें स्कूल भी अपग्रेड करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें