फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में फंसे चार पंजाबी युवाओं की सुरक्षित वापसी के लिए सहायता की : संजीव अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने इराक में फंसे चार पंजाबी युवाओं की सुरक्षित वापसी के लिए सहायता की है। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला तब आया, जब होशियारपुर जिले के चार पंजाबी युवाओं ने उनसे व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से संपर्क किया।
ये युवक करीब छह महीने से इराक में फंसे थे। उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा था और उन्होंने अपनी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए भारत लौटने की इच्छा प्रकट की थी। अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए इन युवाओं की सहायता करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर और इराक स्थित भारतीय दूतावास से आग्रह किया कि इन चारों भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। ये चारों भारतीय नागरिक गुरप्रीत सिंह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह और अमरजीत सिंह वीरवार को इराक से भारत लौट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें