फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हीम्स हॉक्स ने वाइल्डवुड्स वॉरियर्स को 17 रनों से हराकर जीती चंद्रशेखर आजाद टी-20 ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 17 दिन से चल रहे चंद्रशेखर आजाद टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में खेले गए ग्रैंड फिनाले में हीम्स हॉक्स ने शानदार वापसी करते हुए वाइल्डवुड्स वॉरियर्स को 17 रन से हरा दिया। चैंपियन टीम ने 184 रनों के लक्ष्य को डिफेंड किया। वॉरियर्स 13वें ओवर में एक विकेट पर 131 रन के साथ मैच में अपना दबदबा बनाए हुए थी। हॉक्स की शानदार गेंदबाजी ने आखिरी आठ विकेट मात्र 29 रनों में समेटकर जीत को अपने पक्ष में कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले आचार्य मनीष के स्वामित्व वाली वाइल्डवुड्स वॉरियर्स ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। हालांकि, हीम्स हॉक्स ने शिवम भांबरी की 52 गेंदों पर 58 रन और नेहल पजनी के 22 गेंदों पर 42 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 183 रन पर आठ विकेट खोकर चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। निखिल शर्मा (16 गेंदों पर 27 रन) और जशनजोत (7 गेंदों पर 20 रन) के योगदान ने अच्छा स्कोर बनाया। साहिल कुमार 29 रन देकर दो विकेट और रमन बिश्नोई ने 45 रन पर दो-दो विकेट लिए।
जीत के लिए 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वाइल्डवुड्स वॉरियर्स 10 से अधिक के अच्छे रन रेट के साथ आरामदायक जीत की ओर अग्रसर दिख रही थी। तुषार जोशी ने 36 गेंद पर 64 रन और आरुष भंडारी ने 26 गेंदों पर 37 रन का योगदान दिया। इसके बाद राहुल सिंह ने 25 रन देकर तीन विकेट लिए। ऋतिक संधू ने 18 रन पर दो विकेट और गौरव गंभीर ने 27 रन पर एक विकेट लिया। हॉक्स निरंतर समय पर विकेट निकालते रहे और और वॉरियर्स पारी के अंत में 166 रन पर नौ विकेट पर सीमित हो गए। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित हरियाणा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा, यूटीसीए के अध्यक्ष संजय टंडन, टूर्नामेंट के चेयरमैन डॉ. रूपेश सिंह की उपस्थिति में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। मौके पर गणमान्य व्यक्तियों में सचिव देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष युवराज महाजन, कोषाध्यक्ष सीए आलोक कृष्ण, संयुक्त सचिव रविंदर सिंह बिल्ला, अपैक्स मेंबर्स डैनियल बनर्जी, हरि सिंह खुराना, सभी फ्रेंचाइजी टीमों के मालिक, शिक्षाविद् आर्यन ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. आशु कटारिया, सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक रिकृत सराय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें