पंचकूला। अमर टैक्स शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बाहर बने पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-19 निवासी बृज किशोर पांडेय की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बृज किशोर ने बताया कि वह शनिवार को खरीदारी करने के लिए अमर टैक्स शॉपिंग कॉम्पलेक्स आया हुआ था। शाम करीब 7 बजे बाहर बने पार्किंग में मोटरसाइकिल खड़ी करके चला गया। कुछ देर बाद वापस आया तो देखा कि बाइक गायब थी।