फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हार्ट सेंटर की 35 लाख की पेमेंट रुकी, मरीजों का इलाज बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओर से 11 फरवरी तक कैंप लगाकर 137 सर्जरी की गई है। लेकिन हार्ट सेंटर में आयुष्मान कार्ड की मदद से इलाज के बाद 35 लाख रुपये का पेमेंट नहीं किया गया। इस कारण मरीजों का इलाज दो महीने से बंद हो गया है। पैसों के पेमेंट को लेकर हरियाणा उच्चाधिकारियों और हार्ट सेंटर के अधिकारियों के बीच बैठक हुई है। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में हार्ट सेंटर पीपीपी मोड पर मेडिट्रिना हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ चलाया जा रहा है। इस अस्पताल में रोजाना 90 मरीजों की ओपीडी है। इसमें आयुष्मान कार्ड पर रोजाना एक हार्ट स्टंट का ऑपरेशन होता है। दो महीने में करीब 40 से ज्यादा ऑपरेशन नहीं हो पाए हैं। मरीजों को इलाज यहां से शिफ्ट कराकर दूसरी जगह करवाना पड़ा है।
पंचकूला की राजीव कॉलोनी के रहने वाले रमेश कुमार ने बताया कि हार्ट में स्टंट लगना था, लेकिन आयुष्मान के तहत इलाज के लिए मना किया गया है। इस कारण परेशानी हुई है। अब ऑपरेशन के लिए दूसरी जगह जाना पड़ेगा। रायपुररानी से आए सुदेश सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड से इलाज को मना कर रहे हैं। आज ओपीडी में डॉक्टरों ने देखा है लेकिन ऑपरेशन के लिए भर्ती नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

पेमेंट आने के बाद शुरू करेंगे इलाज
मेडिट्रिना हॉस्पिटल हार्ट सेंटर के हेड सतीश नायर ने बताया कि आयुष्मान कार्ड की पेमेंट नहीं हो पाने के कारण इलाज बंद किया गया है। आयुष्मान के अलावा बीपीएल और एससी कैटेगिरी के मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के अंदर जैसे ही हमारी पेमेंट आएगी हम इलाज शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें