फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ लीग सीजन-2 में रोमांच जारी: क्लब्स ऑन फ्लेम्स और ग्रीन वॉरियर्स साझा तौर पर सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 गोल्फ क्लब में चल रहे गोल्फ लीग सीजन-2 के मुकाबले बेहद रोमांचक हो गए हैं। पांच मैचों के बाद क्लब्स ऑन फ्लेम्स और ग्रीन वॉरियर्स दोनों टीमों के पास 1,729 अंक हैं और वे संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। इसके ठीक पीछे शिवालिक स्विंगर्स 1,712 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

मिड-टेबल में भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। एडीएस फाल्कंस (1,697) और हाइलैंड किंग्स (1,695) के बीच केवल 2 अंकों का फर्क है। वहीं, जीबी लीजेंड्स (1,668) और टी टाइटंस (1,662) भी अभी दौड़ में बने हुए हैं। स्नीकिन गोल्फर्स (1,638) आगे आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही हैं।
मैच के मैन ऑफ दा मैच का खिताब कर्नल रोहित बख्शी (हाइलैंड किंग्स) ने अपने शानदार प्रदर्शन से जीता। कर्नल देव राज सिंह (शिवालिक स्विंगर्स) ने 34-34 अंक बनाकर बेहतरीन खेल दिखाया। इसके बाद रणजीत सिद्धू, गुरशरण ग्रेवाल, मिवान सिंह और कर्नल आरपीएस पॉल ने 33-33 अंक बनाकर टीमों को मजबूत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें