पंचकूला। सरकार के निर्देश पर कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर शुरू किया हरियाणा विलेज जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत सर्वे कार्य जोरों पर चल रहा है। अब तक 126 गांवों के 30 हजार 937 घरों के 144077 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिले में इस अभियान को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस अभियान में जिले के सभी ग्राम पंचायतों के नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। कोरोना को रोकने के लिए जिला प्रशासन की फील्ड टीम और विलेज हेड क्वार्टर टीम का गठन किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस सर्वे के दौरान 48 नागरिकों को मामूली बुखार जैसे लक्षण नजर आए। ऐसे नागरिकों को फील्ड टीम की अनुशंसा पर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। विलेज हेड क्वार्टर टीमों ने भी नागरिकों को आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए और गंभीर रोगियों को अस्पतालों में भेजा गया। इस दौरान 166 रोगी ठीक हुए हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान टीमों ने ग्रामीण नागरिकों का आरटी पीसीआर टेस्ट लिए। नागरिकों का रैपिड एंटीजन टेस्ट भी किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के कारण हेड क्वार्टर और फील्ड टीम ने बहुत से नागरिकों को आइसोलेट किया।