फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में यादगार किरदार के लिए दिलों पर राज करते रहेंगे ही-मैन : सीएम भगवंत मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर पंजाब में शोक की लहर है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। यह बॉलीवुड जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। धर्मेंद्र को बॉलीवुड में एक्शन किंग और ही-मैन के नाम से जाना जाता था। उन्होंने अपनी फिल्मों में ऐसे यादगार किरदार निभाए जो हमेशा देश के हर नागरिक के दिलों पर राज करते रहेंगे। परमात्मा से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार व चाहने वालों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन


हमेशा अपनी संस्कृति से जुड़े रहे ही-मैन : सुखबीर
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सुखबीर ने कहा कि वह हमेशा पंजाब की संस्कृति से जुड़े रहे। पंजाब में जन्मे धर्मेंद्र ने हमेशा प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। बेहतरीन अभिनय के लिए हमेशा उनको याद रखा जाएगा।

धर्मेंद्र का जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति : अश्वनी
पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि धर्मेंद्र की निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है। यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। वह कभी भी पंजाब की धरती को नहीं भूले और हमेशा अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहे।
विज्ञापन


अभिनेता धर्मेंद्र चड़दी कला की असली मिसाल: बाजवा
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अभिनेता धर्मेंद्र चड़दी कला की असली मिसाल थे। उन्होंने सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि जनता के दिलों पर राज किया है। वह आने वाली पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें