फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण की गतिविधियों को बढ़ावा देना ही मुख्य उद्देश्य : मित्तल

Wed, 23 Mar 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
विज्ञापन
प्राधिकरण की गतिविधियों को बढ़ावा देना ही मुख्य उद्देश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नवनियुक्त चेयरमैन अजय मित्तल ने मंगलवार को पंचकूला में चल रही विधिक सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं नवनियुक्त चेयरमैन अजय कुमार मित्तल ने जिला न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय का भी दौरा किया।
विज्ञापन


यहां मित्तल ने प्राधिकरण की ओर से जिले में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों को बढ़ावा देना है और इसके माध्यम से लोगों को सस्ता एवं समय पर न्याय दिलाना है।

मित्तल ने बताया कि लोगों के मामले कई-कई साल न्यायालयों में लंबित रहते हैं, जिससे लोगों को न्याय मिलने में देरी होती है। इसी के साथ लोक अदालतों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जाएगा। ताकि आपसी सहमति से मामलों का समाधान हो सके।
विज्ञापन


मित्तल ने कहा कि प्राधिकरण लोगों को जागरूक करने के लिए कानूनी साक्षरता शिविरों पर फोकस करेगा। इसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जानकारी मिल सकेगी। इसके उपरांत चेयरमैन ने सेक्टर-14 स्थित हरियाणा राज्य विधिक सेवा आयोग के कार्यालय का दौरा भी किया। इस मौके पर जिला न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित अन्य जज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें