नोएडा के ध्यानार्थ
डीएनए पीसीआर किट मामले में एसआईटी गठित
- पीसीआर किट की खरीद फरोख्त में भ्रष्टाचार के आरोप, आईजी करनाल के नेतृत्व में डीजीपी ने बनाई कमेटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) मधुबन में डिऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (डीएनए) पीसीआर किट की खरीद में भ्रष्टाचार की शिकायत मामले में डीजीपी पीके अग्रवाल ने आईजी करनाल ममता सिंह के नेतृत्व में तीन अधिकारियों का विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है।
गौरतलब है कि एफएसएल के निदेशक डॉ. आरसी मिश्रा भी इस मामले में डीएनए ब्रांच की सुपरविजन से अधिकारी को हटा चुकें हैं। उनकी जगह अब दूसरे डिप्टी डायरेक्टर को डीएनए ब्रांच का सुपरवाइजर तैनात किया है। आरोपों में घिरे अधिकारी को परचेज कमेटी से भी हटा दिया गया है। बता दें कि डीएनए पीसीआर किट की खरीद फरोख्त में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इसकी जांच अब आईजी करनाल के साथ पानीपत के एसपी शशांक कुमार सावन, एएसपी कुरुक्षेत्र कर्ण गोयल करेंगे। यह कमेटी इस प्रकरण को उजागर करने वाले सहायक निदेशक डॉ. राजीव क्वात्रा से पूछताछ करेगी। साथ ही उनके द्वारा दी गई पेन ड्राइव और 11 लाख रुपये की रिश्वत देने वाली कंपनी के पदाधिकारी की भी सच्चाई सामने आएगी।