फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से बचाव के लिए नई गाइडलाइन हुई जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना की तीसरी लहर की भयावहता को देखते हुए सरकार ने बचाव की नई गाइडलाइन जारी की है। नए मानक के अनुसार, टीके की दोनों खुराक लगवाने के बावजूद लोग संक्रमण के खतरे की जद में हैं। इतना ही नहीं टीका लगवा चुका व्यक्ति भी संक्रमण का कारण बन सकता है, इसलिए बचाव के मानकों का पालन दोगुनी कड़ाई से किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग का कहना कि तीसरी लहर की आशंका के बीच ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कड़ाई बेहद जरूरी हो गई है। जहां तक बचाव की तैयारियों की बात है तो प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन इसमें जब तक जनता का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक सफलता नहीं मिलेगी, इसलिए खुद सचेत रहने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास कीजिए।
डेल्टा से भी 70 गुना ज्यादा तीव्र होगी यह लहर
डब्ल्यूएचओ के पूर्व परामर्शदाता डॉ. आरएस बेदी का कहना है कि अब तक जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उससे यह पता चलता है कि तीसरी लहर की आक्रामकता डेल्टा से 70 गुना ज्यादा होगी, यानी जब तक हम संभलने के बारे में सोचेंगे तब तक सब तहस नहस हो चुका होगा। इसलिए इस खतरे को गंभीरता से लेने की जरूरत है, अन्यथा दूसरी लहर से भी भयानक स्थिति सामने आते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें