फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं की बोर्ड परीक्षा लेने के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में आईसीएसई और सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों की भी 8वीं की बोर्ड परीक्षा लेने के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के फैसले को हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कान्फ्रेंस ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल इस याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता संगठन ने बताया कि उनके संगठन से 300 से अधिक स्कूल जुड़े हैं और यह आईसीएसई और सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हैं। एचबीएसई से उनका कोई लेना देना नहीं है। हरियाणा बोर्ड व उनका सिलेबस भी अलग है। बावजूद इसके हरियाणा बोर्ड ने पूरे हरियाणा में मौजूद स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों चाहे वह किसी भी बोर्ड से हों उनकी परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करने का आदेश जारी किया गया है। याचिकाकर्ता स्कूलों ने कहा कि बोेर्ड का यह आदेश अवैध और अधिकार क्षेत्र से बाहर है। याचिका में हाईकोर्ट से अनुरोध किया गया है कि बोर्ड के इस आदेश को सिरे से खारिज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें