माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के पंचकूला स्थित कार्यालय में टेक्निकल कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जेआर शर्मा ने की। बैठक में हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने बताया कि बोर्ड का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया की सरस्वती नदी पर शोध को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सहित उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व गुजरात में भी रिसर्च सेंटर स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक में सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड द्वारा सरस्वती नदी के किनारे वाले स्थान पर पिजोमीटर लगाने और सरस्वती नदी के किनारे आदि बद्री, पंजाब में ड्रोन से सर्वे करने और हिमाचल प्रदेश, हरियाणा व पंजाब के कुछ हिस्सों में प्राचीन सरस्वती नदी एवं पूरा पाषाण काल की नदी के व्यापक अध्ययन के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।