फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दो महीने से वेतन अटका, हरियाणा साहित्य संस्कृति अकादमी के कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च-अप्रैल की सैलरी नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी, नियमित भुगतान की मांग तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित हरियाणा साहित्य संस्कृति अकादमी के कर्मचारियों और अधिकारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि मार्च और अप्रैल की सैलरी लंबित होने से घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
कर्मचारियों ने बताया कि अप्रैल माह में बच्चों के दाखिले, किराया, बिजली-पानी के बिल जैसे खर्च बढ़ जाते हैं, ऐसे में वेतन न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है। अकादमी में करीब 75 कर्मचारी कार्यरत हैं और लंबे समय से वेतन भुगतान अनियमित बना हुआ है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार, पहले अलग-अलग अकादमियां संचालित होती थीं, लेकिन करीब तीन साल पहले छह अकादमियों का विलय कर एक ही अकादमी बनाई गई। इसके बाद से समय पर वेतन मिलना बंद हो गया। कभी दो महीने तो कभी तीन-चार महीने का वेतन एक साथ जारी किया जाता है, जिससे आर्थिक योजना प्रभावित होती है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को अन्य विभागों में कौशल विकास योजना के तहत ट्रांसफर किया जा रहा है, जबकि अकादमी के कर्मचारियों को समान सुविधाएं और नौकरी की सुरक्षा नहीं मिल रही। इससे कर्मचारियों में असुरक्षा और रोष का माहौल है।
कर्मचारियों का कहना है कि साहित्य, भाषा और संस्कृति से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करने वाली इस संस्था के कर्मचारियों की उपेक्षा उचित नहीं है। वेतन में देरी से कामकाज भी प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने और अन्य विभागों की तरह सुविधाएं देने की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें