चंडीगढ़। हरियाणा में बुधवार को एक दिन में रिकॉर्ड 95 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत दर्ज की गईं और 12444 नए मामले सामने आए। वहीं 7618 संक्रमित ठीक होकर घर पहुंचे। बुधवार को 37461 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई, इनमें 21681 को पहली डोज और 15780 को दूसरी डोज दी गई।
राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 88,860 पहुंच गई है। गंभीर बात ये है कि संक्रमण दर 6.33 और रिकवरी दर घटकर 79.82 प्रतिशत पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि गंभीर मरीजों की संख्या घट रही हैै। इस समय कुल 805 मरीज हैं, इनमें से 638 ऑक्सीजन और 167 वेंटिलेटर पर हैं। वहीं गुरुग्राम में एक बार फिर प्रदेश में एक दिन में सबसे ज्यादा 2934 नए संक्रमित मिले।
कहां कितनी मौत
हिसार में 12, सिरसा 10, फतेहाबाद 9, जींद 8, करनाल, भिवानी व गुरुग्राम में 7-7, अंबाला, फरीदाबाद 5-5, सोनीपत, रोहतक, कैथल 4-4, पंचकूला 6, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पलवल 2-2 और नूंह 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
यहां मिले नए संक्रमित
वहीं, नए केसों की बात करें तो गुरुग्राम में 2934, फरीबादाबाद में 1602, सोनीपत 870, हिसार 1042, जींद 850, करनाल 760, पानीपत 668, अंबाला 350, रोहतक 236, पंचकूला 520, कुरुक्षेत्र 202, यमुनानगर 298, सिरसा 430, महेंद्रगढ़ 195, भिवानी 453, झज्जर 243, पलवल 114 व फतेहाबाद में 264 नए केस केस आए हैं। शेष जिलों में 150 से नीचे केस मिले हैं।