देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस जवानों की स्मृति में बुधवार को पंचकूला पुलिस लाइन में राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल सहित वरिष्ठ अधिकारी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने मंगलवार को पुलिस लाइन में स्मृति परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीसीपी अदिति सिंह और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो