फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा खेल महाकुंभ 2026: पंचकूला में 14 अक्तूबर को होंगे ट्रायल, लड़कियों की वॉलीबॉल के ट्रायल 11 को

Sat, 10 Oct 2026 09:02 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

लड़कियों की वॉलीबॉल के ट्रायल 11 अक्तूबर और बैडमिंटन के सभी खिलाड़ियों के ट्रायल 12 अक्तूबर को होंगे। अन्य खेलों की जानकारी के लिए खिलाड़ी 0172-2570666 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
हॉकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल शुरू होने जा रहे हैं। खेल विभाग की ओर से 14 अक्तूबर को पंचकूला में विभिन्न खेलों के ट्रायल लिए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी राजबीर रंगा ने खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन


एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, हैंडबॉल और वुशु सहित कई खेलों के ट्रायल ताऊ देवीलाल खेल परिसर सेक्टर-3 में होंगे। कबड्डी और कुश्ती के ट्रायल निर्धारित राजीव गांधी खेल परिसरों में होंगे। क्रिकेट के ट्रायल राजकीय सार्थक स्कूल सेक्टर-12ए और फुटबॉल के मोगीनंद पुलिस लाइन में होंगे।

लड़कियों की वॉलीबॉल के ट्रायल 11 अक्तूबर और बैडमिंटन के सभी खिलाड़ियों के ट्रायल 12 अक्तूबर को होंगे। अन्य खेलों की जानकारी के लिए खिलाड़ी 0172-2570666 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें