फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इज ऑफ डुइंग बिजनेस की टॉप अचीवर्स श्रेणी में हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के स्टेट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के 5वें संस्करण में हरियाणा टॉप अचीवर्स श्रेणी में शामिल हो गया है। वीरवार को इसकी घोषणा की गई। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विभाग और उद्यमियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए वीरवार को स्टेट ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का पांचवां संस्करण नई दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में जारी किया। टॉप अचीवर्स श्रेणी में हरियाणा के अलावा आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने बताया कि डीपीआईआईटी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के समन्वय से देश में कारोबारी माहौल में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इन सुधारात्मक कदमों के क्रियान्वयन और फीडबैक के आधार पर रैंक मिला है। वर्ष 2020 की कार्ययोजना में 15 क्षेत्रों में 301 सुधार बिंदु शामिल थे। इन सुधारों के क्रियान्वयन में हरियाणा ने 99+ प्रतिशत का स्कोर हासिल किया है।
विज्ञापन

निर्यात तैयारी सूचकांक में पहला स्थान
हरियाणा को निर्यात तैयारी सूचकांक (भूमि बंद श्रेणी)-2021 में राज्य को पहला और लॉजिस्टिक्स इज एक्रॉस डिफरेंट स्टेटस सर्वे-2021 में दूसरा स्थान मिला है। राज्य में 100 राज्य विधियों (अधिनियमों, नियमों और दिशा-निर्देशों) का पुनर्मूल्यांकन किया गया, जिससे प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें