पंचकूला। पंचकूला में कोरोना से बटौर निवासी एक साठ वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अब मौत का आंकड़ा 149 पहुंच गया है। वहीं, जिले में कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें से 10 मामले पंचकूला के हैं, जिसमें 7 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 97.53 फीसदी तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्ट के माध्यम से प्रयास यह किया जा रहा है कि बची आबादी को जल्द कवर किया जा सके।
सीएमओ ने बताया कि एमडीसी-4 में एक, एमडीसी-5 में एक, पिंजौर में दो, सेक्टर-11 में एक, सेक्टर-15 में एक, सेक्टर-16 में एक, सेक्टर-4 में दो, सेक्टर-8 में कोरोना का एक संक्रमित पाया गया है।
अब तक 177863 के लिए सैंपल
कोरोना काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक 177863 के सैंपल लिए हैं। इसमें से अब तक जिले में कुल 14090 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। पंचकूला में 10770 पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इन मामलों में से अब तक 10504 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। डीसी मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि अब पंचकूला में कोरोना संक्रमण के 117 मामले ही बचे हैं।