फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाना है तो कबूतरबाजों के चुंगल में न फंसे, यहां देखें वैध एजेंटों की लिस्ट, फायदे में ही रहेंगे

Thu, 09 Jul 2020 11:15 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरियाणा में कबूतरबाजी पर नकेल कसने के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) प्रमुख आईपीएस भारती अरोड़ा ने कहा है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर विदेशों में भेजने के लिए वैध एजेंटों की सूची जारी कर दी है। राज्य का कोई भी इच्छुक व्यक्ति विदेश जाने के लिए इनकी सहायता प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन


एसआईटी लोगों की सुरक्षा के लिए कबूतरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। गृहमंत्री अनिल विज की अनुशंसा पर कमेटी में 6 अन्य एसपी स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति भारत सरकार की वेबसाइट https://emigrate.gov.in व प्रदेश सरकार की वेबसाइट https://haryana.gov.in/list-of-authorized-agents-for-sending-people-abroad-in-haryana पर विदेश भेजने वाले वैध एजेंट को देख सकते हैं।

एसआईटी प्रमुख ने बताया कि इन वेबसाइट पर वैध एजेंटों की सूची को प्रतिदिन अपडेट किया जाता है। जो भी व्यक्ति विदेश जाने के इच्छुक हैं उन्हें वेबसाइट में दिए के नियमों को अच्छी प्रकार से पढ़ लेना चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकें। वेबसाइट पर 15 एजेंटों के नाम एवं पते दिए गए हैं जोकि राज्य के अनेक जिलों से संबंधित है। इनमें हरियाणा से संबंधित भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, करनाल, सिरसा व कुरुक्षेत्र के एजेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें