फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हॉकी के मुकाबले में हरियाणा ने कर्नाटक को 5-1 से हराया

विज्ञापन
हरियाणा और कर्नाटक महिला टीम के मैच के दाैरान रानी रामपाल व अन्य ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चल रही 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित की जा रही 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप के तहत पांचवें दिन हुए मुकाबले में हरियाणा ने कर्नाटक को 5-1 से हरा दिया। हरियाणा की टीम ने शुरू से बढ़त बनाए रखी और अंत तक उसने विपक्षी टीम को एक गोल के अलावा कोई मौका नहीं दिया। उधर, पंजाब और महाराष्ट्र के बीच हुआ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा।
विज्ञापन

असम ने उत्तराखंड को 1-0 से हरा दिया। इसके अलावा मध्य प्रदेश की टीम ने उत्तर प्रदेश को 2-1 से हराया। वहीं झारखंड की टीम ने तमिलनाडु की टीम को 9-2 के भारी अंतर से हराया। हरियाणा हॉकी फेडरेशन के महासचिव सुनील कुमार मलिक ने बताया कि महिला हॉकी टूर्नामेंट में महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें