गिद्दा, पंजाबी-हरियाणवी गीत और नृत्य ने बांधा समां, महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-25 में सुषमा शर्मा के प्रयास ग्रुप की ओर से हरियाली तीज उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत, गिद्दा और नृत्य की प्रस्तुतियों से तीज की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि साक्षी भंडारी रहीं। इस दौरान रजनी गांधी को तीज क्वीन चुना गया।
कार्यक्रम में गीता, बिंदु, ज्योति, अनिता, रजनी, रूपाली, मधु, मनप्रीत, सोनू और सुनीता ने गिद्दा प्रस्तुत कर समां बांधा। अनिता भारद्वाज, सुषमा शर्मा, शोभा चड्ढा और अंजू मल्होत्रा ने पंजाबी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। हर्ष सिंघल, राज मित्तल और दीप्ति ने बॉलीवुड डांस से मनोरंजन किया। विमल और शकुंतला ने हरियाणवी गीत प्रस्तुत किए, जबकि अनिता शर्मा ने राधा-कृष्ण से जुड़ा तीज भजन सुनाया।
कैरट लेन, मनीमाजरा की ओर से तंबोला कराया गया और प्रतिभागियों को उपहार दिए गए। डॉ. बेनु राव ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर प्रयास ग्रुप का उत्साह बढ़ाया। पार्क की मित्र मंडली की संगीता, शांति, अंजू शर्मा, अंजू खन्ना और सुमन शर्मा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समाजसेविका मंजू चंदेल और अमेरिका में रह रहीं प्रतिमा बख्शी की अनुपस्थिति भी महसूस की गई।