फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिप्सी ने बाइक को मारी टक्कर, सूबेदार की पत्नी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सूबेदार की पत्नी को जिप्सी सवार जवान ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह बुरी तरह घायल हो गईं। इसके बाद जिप्सी से उन्हें अस्पताल पहुंचाकर आरोपी चला गया। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी राजकुमार बिश्नोई के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता राजबीर सिंह निवासी गांव जांडली कलां थाना भूना जिला फतेहाबाद ने बताया कि वह जाट रेजीमेंट रंगापाड़ा असम में बतौर सूबेदार तैनात है। बीते 9नवंबर को पत्नी का चेकअप करवाने के लिए कमांड अस्पताल चंडीमंदिर आए थे। चेकअप करवाकर जैसे ही वह मोटरसाइकिल से वापस जाने के लिए सेक्टर-6 की तरफ जाने के लिए यूटर्न ले रहे थे। वहीं, पीछे से जिप्सी चलाते हुए आरोपी जवान राजकुमार बिश्नोई ने अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनकी पत्नी मुकेश देवी बेहोश हो गई। इस पर जिप्सी चालक को उन्होंने रोका। जिप्सी रोक कर वह मुकेश देवी को कमांड अस्पताल ले गया। इसके बाद उनका इलाज हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें