फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे जिम व योगा सेंटर, पंजाब सरकार चुप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के अनलॉक 3.0 दिशानिर्देशों के तहत आज से देश में जिम और योग केंद्र खुल जाएंगे। पंजाब सरकार द्वारा इस संबंध में कोई निर्देश जारी न करने के कारण संशय बरकरार रहा।
विज्ञापन

हालांकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार कोविड संबंधी समीक्षा बैठक में जिम व योग केंद्र खोलने के एमएचए के फैसले पर प्रदेश में कोविड के बढ़ते फैलाव के कारण चिंता जताई थी और अनलॉक 3.0 के बारे में अंतिम फैसला सोमवार 3 अगस्त तक टाल दिया था। मुख्यमंत्री ने अनलॉक 3.0 के दिशानिर्देशों को राज्य में लागू करने के लिए सभी जिला उपायुक्तों से रिपोर्ट तलब की थी, जो सोमवार तक राज्य सरकार के पास पहुंचनी थी। मंगलवार तक राज्य सरकार की ओर से इस बारे में कोई भी स्पष्ट एलान नहीं किया गया है।
मौजूदा हालात में जिम खोलने के बारे में मुख्यमंत्री अपने फेसबुक लाइव कार्यक्रम में भी आशंका जाहिर कर चुके हैं। फिर भी, मंगलवार को राज्य में जिम संचालकों के बीच यह चर्चा रही कि सरकार स्वास्थ्य विभाग और एमएचए द्वारा कोविड संबंधी जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराते हुए जिम और योगा सेंटर खोलने की अनुमति दे देगी।
विज्ञापन

अनलॉक 3.0 में भी इन पर लागू रहेगी रोक
एमएचए के दिशानिर्देशों के तहत, 31 अगस्त तक स्कूल, कालेज, शैक्षिक संस्थान और कोचिंग संस्थान नहीं खोले जाएंगे। हालांकि ऑनलाइन/डिस्टेंस अध्ययन की अनुमति होगी। इसके अलावा सिनेमा हाल, स्विमिंग पोल, इंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर, बार, आडिटोरियम, असेंबली हाल भी बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, अकादमिक,सांस्कृतिक,धार्मिक समारोहों और अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर भी पहले की तरह रोक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें