फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: गुप्ता आठवें, बबली सातवें तल से चलाएंगे मंत्रालय, दोनों मंत्री बोले- प्रदेश हित में करेंगे लोक हितैषी कार्य

Wed, 29 Dec 2021 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मंगलवार को हरियाणा को दो नए मंत्री मिल गए हैं। कमल गुप्ता व देवेंद्र सिंह बबली को मंत्री बनाया गया है। कमल गुप्ता को सिविल सचिवालय में कमरा संख्या 25 व देवेंद्र बबली को कमरा नंबर 40 मिला है। 
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट का विस्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नए मंत्री डॉ. कमल गुप्ता आठवें और देवेंद्र बबली सातवें तल से मंत्रालय चलाएंगे। गुप्ता को सिविल सचिवालय में कमरा संख्या 25 और बबली को कमरा नंबर 40 मिला है। बबली ने शपथ लेने के तुरंत बाद सचिवालय पहुंचकर पद भार ग्रहण कर लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जजपा-भाजपा के अन्य नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री ने बबली का मुंह मीठा करवाया। बबली ने मंत्री बनने के बाद कहा कि सच्चाई, अच्छाई व ईमानदारी के साथ प्रदेश हित में काम करेंगे। नशाखोरी पर लगाम कसना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वक्त एक सा नहीं रहता। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। तृणमूल कांग्रेस के नेता व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने ट्वीट कर कहा कि संघर्ष के साथी रहे देवेंद्र को मंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई।

डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि सही समय पर सही जिम्मेदारी मिलती है। मंत्री पद से नवाजने के लिए वह भाजपा आलाकमान व मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित सभी बड़े नेताओं के धन्यवादी हैं। प्रदेश हित में पूरी तत्परता के साथ काम किया जाए। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश अभूतपूर्व विकास कर रहा है। जो भी विभाग उन्हें मिलेंगे, उनमें बेहतर काम कर जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें