स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने ली उपायुक्तों की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने 21 जून को आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी उपायुक्तों से चर्चा की और दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर डायरेक्टर जनरल आयुष संजीव वर्मा ने भी सभी उपायुक्तों से चर्चा की। उपायुक्त मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए प्लान तैयार किया गया। बैठक में बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए अलग-अलग स्तर पर ट्रेनिंग कार्यक्रम किए जाएंगे, जिसमें योग सहायकों पीटीआई शिक्षकों एवं अन्य योग सहयोगियों को योग दिवस के प्रोटोकॉल के ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी ताकि कार्यक्रम भव्य हो
योग प्रशिक्षण दिया जाएगा
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि 26 से 28 मई तक डीपीई और पीटीआई टीचरों काे प्रशिक्षण दिया जाएगा। 4 से 6 जून 2025 तक 3 स्कूलों के बच्चों को तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। 12 से 14 जून तक अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों, पंचों और एनसीसी कैटेड्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 16 जून से 18 जून तक मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और एनसीसी कैटेड्स और सामान्य नागरिकों को योग संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 20 जून 2025 को पायलट रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सभी विभाग मिलकर एक उत्सव व भव्य रूप में मनाएंगे।