फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वार्ड-1 में कूड़े के ढेर पर बढ़ा गुस्सा, पार्षद ने दी धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह से नियमित सफाई नहीं होने का आरोप, 31 वार्डों के लिए 31 गाड़ियों के दावे पर उठाए सवाल
विज्ञापन

नप कार्यालय के पास गली और कसौली रोड क्षेत्र में गंदगी से लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। नगर परिषद कालका के वार्ड नंबर-1 में सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों का रोष बढ़ता जा रहा है। नप कार्यालय के साथ लगती गली समेत कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड पार्षद बनिंदर कौर ने चेतावनी दी है कि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ नगर परिषद कार्यालय में धरना दिया जाएगा।

जेसीबी और ट्रॉली नहीं पहुंचने का आरोप
पार्षद ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय के साथ लगती गली में कई दिनों से कूड़ा जमा है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कूड़ा उठाने के लिए जेसीबी और ट्रॉली नहीं भेजी गई।
विज्ञापन


डेढ़ माह से नियमित सफाई नहीं
पार्षद बनिंदर कौर सहित स्थानीय निवासी वैभव, सुनील गुप्ता और टिंकू ने आरोप लगाया कि क्षेत्र से करीब डेढ़ माह से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

31 वार्डों के लिए 31 गाड़ियों पर सवाल
पार्षद ने कहा कि टेंडर के अनुसार 31 वार्डों के लिए 31 गाड़ियां तैनात होनी चाहिए, लेकिन धरातल पर पर्याप्त वाहन नजर नहीं आते। उनका आरोप है कि वार्ड नंबर-1, 2, 3 और 4 में एक ही गाड़ी से कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है। संकरी गलियों में रेहड़ियां नहीं होने से लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कोट
संबंधित गली में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, इसलिए जेसीबी वहां से नहीं निकल सकती थी। टीम को भेज दिया गया है और जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दी जाएगी।
- अनिल नैन, सीएसआई, नगर परिषद कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें