फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर बदले जा रहे पुराने स्लीपर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन यार्ड में चरणबद्ध तरीके से चल रहा ट्रैक मेंटेनेंस कार्य
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म-1 और 4 पर काम लगभग पूरा, अगले दो सप्ताह में पूरा होगा मौजूदा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। रेलवे स्टेशन पर ट्रैक सुरक्षा और ट्रेनों के सुचारू संचालन को लेकर पुराने व कमजोर कंक्रीट स्लीपर बदले जा रहे हैं। फिलहाल प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर यह कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके अगले दो सप्ताह में पूरा होने की संभावना है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार स्लीपर बदलने का कार्य पूरे स्टेशन यार्ड में चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 और 4 सहित कई हिस्सों में काम लगभग पूरा हो चुका है, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर-2 के शेष हिस्सों में भी जल्द कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमित मेंटेनेंस का हिस्सा
अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक और स्लीपरों की समय-समय पर जांच की जाती है। जहां स्लीपर कमजोर या जर्जर मिलते हैं, उन्हें सुरक्षा मानकों के अनुसार बदल दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें