फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-16 के श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

Fri, 26 Dec 2025 01:58 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, श्रद्धा-भक्ति से सराबोर हुआ पंचकूला
विज्ञापन

सेक्टर-17 के श्री गौरी शंकर मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में वीरवार से श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत और भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सेक्टर-17 स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-16 में संपन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा क्षेत्र धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।
कलश यात्रा में मंदिर के मुख्य संरक्षक एवं प्रबंधक चंद्र हर्ष गोयल और मंदिर प्रधान डॉ. अशोक गुप्ता विशेष रूप से शामिल रहे। यात्रा के दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। चंद्र हर्ष गोयल ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य हर्षमण कथा वाचक के रूप में श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। यह कथा 31 मार्च तक प्रतिदिन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी दी कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक पाठ एवं पूजन होगा, जबकि दोपहर बाद शाम 3 बजे से 6 बजे तक कथा प्रवचन होंगे। कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधन ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें